नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर एक बार फिर वीडियो शेयर कर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) को घेरा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोज़गारी का चरम झेल रहे भारत में आज हर साल 6 करोड़ से अधिक लोगों को मात्र एक ‘मेडिकल बिल’ (Medical Bill) गरीबी की खाई में धकेल देता है।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
महंगाई और बेरोज़गारी का चरम झेल रहे भारत में आज हर साल 6 करोड़ से अधिक लोगों को मात्र एक ‘मेडिकल बिल’ गरीबी की खाई में धकेल देता है।
महंगे इलाज, महंगी जांच और महंगी दवाइयों की वजह से आम आदमी उधारी और ब्याज के ऐसे चक्र में फंस जाता है जहां से बाहर निकलने में उसे वर्षों लग जाते… pic.twitter.com/gO5lTkXYNQ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 29, 2024
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि महंगे इलाज, महंगी जांच और महंगी दवाइयों की वजह से आम आदमी उधारी और ब्याज के ऐसे चक्र में फंस जाता है जहां से बाहर निकलने में उसे वर्षों लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कर हर भारतीय को इस असुरक्षा के चक्र से बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि अब भारत की किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ गिरवी नहीं रखना पड़ेगा।