Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NEET-UG Exam 2024 Postponed : अब नीट पीजी परीक्षा भी स्थगित, स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- जल्द होगा नई तारीखों का एलान

NEET-UG Exam 2024 Postponed : अब नीट पीजी परीक्षा भी स्थगित, स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- जल्द होगा नई तारीखों का एलान

By santosh singh 
Updated Date

NEET-UG Exam 2024 : केंद्र सरकार ने हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मद्देनजर नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कल 23 जून को रविवार को होने वाली नीट यूजी परीक्षा को टाल दिया गया है और एग्जाम की नई तारीखों का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बता दें कि यह अहम फैसले NEET-UG परिणाम और UCG-NET परीक्षा रद्द होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच लिया गया है।

https://x.com/MoHFW_INDIA/status/1804555357928460325?t=ITmbfflN6T7avhV93aJQFg&s=19

23 जून, 2024 को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित

प्रतियोगी परीक्षाओं की हाल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा (NEET-PG Entrance Examination) की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि कल यानी 23 जून, 2024 को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रदीप सिंह करोला को NTA प्रमुख नियुक्त किया गया

मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया को सही बनाए रखने के लिए लिया गया है। इस बीच आपको बता दें कि सरकार ने नीट-यूजी और यूजीसी-नेट परीक्षाओं के आयोजन में अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के प्रमुख सुबोध कुमार सिंह को शनिवार रात उनके पद से हटा दिया है। फिलहाल उनके स्थान पर 1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रदीप सिंह करोला को अगले आदेश तक उनके स्थान पर नियुक्त किया गया है।

Advertisement