Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में तैनात पुलिसकर्मी पहनेंगे इस तरह की ड्रेस

अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में तैनात पुलिसकर्मी पहनेंगे इस तरह की ड्रेस

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में अब पुलिसकर्मी खाकी वर्दी नहीं बल्कि पूजारियों की तरह वेशभूषा में नजर आएंगी। पुलिस कमिश्नरेट ने यह फैसला लिया है।

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ धक्का मुक्की और दुर्व्यवहार की शिकायतें आ रही थी। इसी का संज्ञान लेते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल ने यह फैसला लिया है कि मंदिर की पुलिसिंग की अलग व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में खासतौर पर पुजारियों की वेश में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि श्रद्धालु आमतौर परपुजारी की बातों को आसानी से मान लेते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी जगहों पर पुलिसकर्मी पुजारियों की वेशभूषा में रहेंगे। उन्होंने बताया कि यहां तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को गाइड भी करेंगे कि बाबा विश्ननाथ के दर्शन के लिए कहां पर ध्यान केन्द्रित करना है क्योंकि भीड़ के समय श्रद्धालु मंदिर की चकाचौंध में खो जाते है और उन्हें बाबा विश्वनाथके दर्शन नहीं हो पाते है।

पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि सभी पुलिसकर्मी पुजारी के वेश में रहेंगे। कुछ पुलिसकर्मी अपनी वर्दी में तैनात रहेंगे और महिला पुलिसकर्मी महिलाओं को दर्शन के बाद आगे बढ़ते रहने के लिए अपील करती रहेंगे।

मंदिर में जो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे उन्हेमृदुभाषी होने के साथ साथ अन्य दूसरी भाषाओं का भी ज्ञान दिया जाएगा। ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी समझा सकें। इसके लिए प्रशासन की तरफ से हेल्प डेस्क की व्यवस्था मंदिर में की जा रही है।

पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की,देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
Advertisement