Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अब इस देश को मिली कोरोना से राहत, कड़े नियमों के साथ मास्क फ्री हुआ

अब इस देश को मिली कोरोना से राहत, कड़े नियमों के साथ मास्क फ्री हुआ

By प्रिन्स राज 
Updated Date

रोम। फरवरी 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आने के बाद से ही पूरे विश्व में लोगों ने मास्क पहनना शुरु कर दिया था। वहीं अब 2021 के मध्म आते-आते यूरोपीय देश इटली के लोगों को मास्क से राहत मिली है।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

इसका मतलब है कि मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं होगा। अब इटली कोरोना के प्रकोप से मुक्त होता दिख रहा है। सरकार के अनुसार, रविवार तक इटली की 12 वर्ष से अधिक आयु की एक तिहाई आबादी या 17,572,505 लोगों को टीका लगाया गया है। इटली ने लंबे समय से देश में प्रवेश करने के प्रतिबंध को भी हटा दिया है।

इटली में विदेशियों को ग्रीन पास दिखाना होगा या फिर कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। प्रतीबंध अमेरिका, कनाडा, जापान और यूरोप से आने वाले यात्री के लिए लटाए गए है। कोरोना की खुराक लेने के बाद ग्रीन पास वैक्सीन दी जाती है। वहीं भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

 

 

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया
Advertisement