Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग: सपा प्रवक्ता ने संदीप सिंह पर साधा निशाना तो कांग्रेस ने भी किया पलटवार

अब सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग: सपा प्रवक्ता ने संदीप सिंह पर साधा निशाना तो कांग्रेस ने भी किया पलटवार

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी ने किसी नेता की तरफ से कोई ने कोई बयान आता ही रहता है। अब सोशल मीडिया पर सपा प्रवक्ता और कांग्रेस के बीच जंग छिड़ गयी है।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

सपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता संदीप सिंह पर निशाना साधा तो यूपी कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से बड़ा हमला बोला गया है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये विवाद और ज्यादा बढ़ता दिख सकता है। साथ ही इसका असर इंडिया गठबंधन में भी देखने को मिल सकता है।

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच विवाद छिड़ा। इसके बाद से ही दोनों पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कांग्रेस पर निशाना साध चुके हैं। हालांकि, बीते दिनों कहा गया कि शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद कोई किसी पर बयान नहीं देगा लेकिन इसके बाद भी ये विवाद बढ़ता जा रहा है।

पढ़ें :- वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए गोमती में दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाये : मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब

 

Advertisement