Nursing Officer Jobs 2024: डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस लखनऊ की ओर से मेडिकल ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकाली गई है. इस अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस बीते दिनों शुरू हो गई है. जिसके लिए उम्मीदवार फटाफट आधिकारिक साइट drrmlims.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
पढ़ें :- हालात से नहीं हारी गया की बेटी, पति की मौत के बाद भी पढ़ाई जारी रख BPSC में पाई सफलता
इस भर्ती अभियान के जरिए संस्थान में मेडिकल ऑफिसर के कुल 665 पदों पर भर्ती की जाएगी. अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को बीएससी नर्सिंग या जीएनएम + 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में सरकारी नियम के अनुसार छूट दी जाएगी.
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. आवेदन करने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.