Nvidia US Investments : खबरों के अनुसार, कंपनी के सीईओ, जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) ने बुधवार को एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया। यह निवेश अमेरिका में चिप निर्माण को बढ़ावा देने और देश के अंदर प्रौद्योगिकी उत्पादन ( technology production) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
हुआंग के अनुसार, इस निवेश से अमेरिका की चिप उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी और इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। एनवीडिया का यह कदम अमेरिकी सरकार की मैन्युफैक्चरिंग नीति ( US Government Manufacturing Policy ) के साथ मेल खाता है, जो देश के भीतर उच्च तकनीक वाले उत्पादों का निर्माण बढ़ाने पर जोर देती है। एनवीडिया का यह निवेश अमेरिका के चिप उत्पादन क्षेत्र को नई ताकत प्रदान करेगा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (global supply chain)में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।