OAVS Jobs 2024: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट oav.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को प्रक्रिया जल्द प्रारम्भ हो जाएगी. अभियान के लिए आवेदन करने प्रोसेस 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल है. इस भर्ती अभियान के जरिए 1342 प्रधानाध्यापकों और शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार इस अभियान के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 2 मई 2024 तय की गई है.
उम्र सीमा
इस अभियान के तहत प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 50 साल होनी चाहिए. जबकि कम से कम उम्र 32 साल से कम नहीं होनी चाहिए. जबकि अन्य सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 38 साल से कम और 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए.
ऐसे होगा चयन
इन पद पर अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), इंटरव्यू और प्रदर्शन परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और एसईबीसी उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 2000 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, आवेदन करने वाले एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले यूआर व एसईबीसी उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1 हजार रुपये है.
पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
किस तरह करें अप्लाई
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in पर जाएं. फिर उम्मीदवार होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें. अब उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें इसके बाद उम्मीदवार आवेदन करें. फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें. अब उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट करें. अंत में उम्मीदवार फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले लें.