Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Odisha Police Vacancy: ओडिशा पुलिस ने SI सहित कई पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Odisha Police Vacancy: ओडिशा पुलिस ने SI सहित कई पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Odisha Police Vacancy: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य में सब-इंस्पेक्टर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अभियान उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो पुलिस सेवा में शामिल होकर अपना करियर बनाना चाहते हैं।

पढ़ें :- कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का छह दिन बाद मिला शव, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के थे छात्र

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, जो 10 फरवरी 2025 तक चलेगी। आवेदन करने की अंतिम समयसीमा रात 10 बजे तक है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इसे ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर हो, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान इनका उपयोग आवश्यक जानकारी और संचार के लिए किया जाएगा। पुलिस सेवा में यह भर्ती न केवल सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए है, बल्कि इसमें स्टेशन ऑफिसर और असिस्टेंट जेलर जैसे महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं, जो उम्मीदवारों को विविध भूमिकाओं में काम करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कुल रिक्तियां

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को ओडिया विषय के साथ एमई स्कूल या उससे उच्च परीक्षा पास करनी चाहिए या ओडिया माध्यम से HSC या समकक्ष परीक्षा पास करना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एमई स्कूल स्तर की लिखित परीक्षा में ओडिया पास होना चाहिए।

विशेष निर्देश

विकलांग व्यक्ति इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवार केवल SI पुलिस और असिस्टेंट जेलर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- पाकिस्तान में गूंजा भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन', बाचा खान यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

आयु सीमा

आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं होम पेज पर “एसआई रिक्रूटमेंट 2025” लिंक पर क्लिक करें। नई वेबपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट रखें।

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसे पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस पद पर चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को ₹35,400 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
आवेदन के लिए अंतिम तारीख
आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 को रात 10 बजे समाप्त हो जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार समय से पहले आवेदन करना सुनिश्चित करें।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-जो बच्चों के मुंह से छीन रहे हैं दूध, उनका पाप ही उनको ले डूबेगा, हजारों करोड़ के बजट में दूध शामिल है या पानी?
Advertisement