Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Odisha Train Accident: ट्रेन दुर्घटना की वो तस्वीरें जिसको देख कांप जाएगी रूह

Odisha Train Accident: ट्रेन दुर्घटना की वो तस्वीरें जिसको देख कांप जाएगी रूह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक रेल दुर्घटना में 288 लोगों की अभी तक जान चली गयी है। घायलों का आंकड़ा भी 900 से ज्यादा है। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बालासोर जिला अस्पताल, सोरो अस्पताल समेत अन्य जगहों पर भर्ती किया गया है। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पतालों के कमरे भर गए हैं और गलियारों में भी घायलों का उपचार चल रहा है।

पढ़ें :- BJD की सरकार 25 सालों में ओडिशा को गरीबी से बाहर नहीं निकाल पाई, आज इनके नेताओं के खिलाफ बहुत गुस्सा है: पीएम मोदी

 

अस्पताल के मुर्दाघर में सफेद कफन में लिपटे शवों का ढेर लगा हुआ है, जिनमें से कई की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस हादसे की कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसको देखकर रोंगटे खड़े हो गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें इस दुर्घटना में मृत बड़ी संख्या में लोग दिख रहे हैं। ये देख सभी की रूह कांप जा रही है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है', अय्यर के बयान पर PM मोदी का हमला

 

Advertisement