Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Offer gud Kheer to Maa Kalaratri: गुड़ की खीर का भोग लगाकर करें मां कालरात्रि को प्रसन्न, पाये इच्छित फल

Offer gud Kheer to Maa Kalaratri: गुड़ की खीर का भोग लगाकर करें मां कालरात्रि को प्रसन्न, पाये इच्छित फल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Chaitra Navratri 2025: आज 4 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरुप मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां कालरात्रि दुर्गा के नौ रुपों में सबसे गुस्से वाली हैं। जब धरती पर पाप बढ़ जाता है तब मां पापियों का नाश करने के लिए अवतार लेती हैं। मां कालरात्रि हमेशा दयालु रहती है। मां कालरात्रि का प्रिय भोग गुड़ और गुड़ से बनी चीजें है।

पढ़ें :- पहले चंदा चोरी, फिर चढ़ावा चोरी, फिर वोट चोरी और अब गरीब मजदूरों की मजदूरी की चोरी : आराधना मिश्रा

गुड़ की खीर बनाने के लिए सामग्री

चावल – 1 कप
दूध – 2 लीटर
गुड़ – 125 ग्राम
हरी इलायची – 4
सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) – 1 कप
चिरौंजी (चारोली) – 1 टेबल स्पून
केसर पत्ती – 1 चुटकी
घी – 1 टी स्पून

गुड़ की खीर बनाने का तरीका

पढ़ें :- प्रशांत भूषण बोले - देश में सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा,'ये रिजीम चेंज की लड़ाई है ...', हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार

गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर 10 मिनट के लिए गलाकर रख दें। अब गहरे तले वाला एक बड़ा बर्तन लें और उसमें एक चम्मच घी डालकर मीडियम आंच पर रख दें। जब घी पिघल जाए तो फ्लेम धीमी कर दें और उसमें इलायची डाल दें और दूध और आधा कप पानी डालकर गर्म करें।

जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें पहले से गलाकर रखे चावल को डाल दें और मीडियम आंच पर लगभग 20 मिनट तक पकाएं। इस दौरान बड़े चमचे की मदद से खीर को चलाते रहें जिससे वक्त बर्तन में न चिपके। अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर लगभग 10 मिनट तक पकने दें। अब गुड़ को लें और उसे अच्छी तरह से क्रश कर दें। अब खीर में गुड़ डाल दें और इसे खीर में चलाते हुए मिलाएं।

इसके बाद लगभग 2-3 मिनट तक तेज आंच पर खीर को पकने दें। अब गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट गुड़ की खीर बनकर तैयार हो चुकी है। इसे सर्व करने से पहले इस पर पिस्ता की गार्निश करें। आप चाहें तो काजू और बादाम के टुकड़े भी गार्निश कर सकते हैं। अगर आपको ठंडी खीर पसंद है तो तैयार होने के बाद लगभग 2 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें, फिर इसका मज़ा लें।

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले-भाजपा ने बैंकिंग सेवाओं को सूदख़ोरी से भी ज़्यादा बुरा बनाया, मोदी सरकार के 12 साल के शासन पर दागा 12 सवाल
Advertisement