Tirupati Venkateswara Temple Donation : तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में एक जैन दंपति ने भगवान वेंकटेश्वर और देवी पद्मावती को 121 किलो सोने के आभूषण और स्वर्ण वस्त्र भेंट किए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तिरुमला में एक ऐतिहासिक चढ़ावे के साक्षी बने। उनकी मौजूदगी में इस चढ़ावे की कुल अनुमानित कीमत 206 करोड़ रुपये है। चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए हैं।
पढ़ें :- Margashirsha Month 2026 : अगहन मास में नदी स्नान दान-पुण्य का विशेष महत्व, जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा
भगवान वेंकटेश्वर के लिए 106 किलो सोने के आभूषण और देवी पद्मावती के लिए 15 किलो का स्वर्ण वस्त्र भेंट किया गया। इन 46 आभूषणों में 238 कैरेट के हीरे समेत कई कीमती रत्न जड़े हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व अवसर बताते हुए कहा कि इसके पीछे की भक्ति अनमोल है।
चेन्नई के कारोबारी कभी नौकरी से करियर शुरू करने वाले वर्धमान जैन ने अमेरिका में अपनी आईटी कंपनी खड़ी की और हजारों करोड़ रुपये के कारोबारी सौदे तक पहुंचे। कौन हैं वर्धमान जैन, किन कंपनियों से जुड़ा है उनका नाम और कैसे तय किया नौकरी से अरबों के कारोबार तक का सफर?
वर्धमान जैन ने अपनी कंपनी का विस्तार किया और फिर एक ऐसा कारोबारी सौदा किया, जिसने उनकी संपत्ति को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी कंपनी की 60 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। इस सौदे से उन्हें करीब 1.5 अरब डॉलर मिले. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 6000 करोड़ रुपये है। वर्धमान जैन बिजनेस में अपनी सफलता को भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद मानते हैं।