ठंड और बारिश के मौसम में नमी बढ़ने की वजह से बेसन, सूजी और अन्य खाने-पीने की चीजों में कीड़े लग जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जिससे आप बेसन आदि में कीड़े लगने की दिक्कत से छुटकारा पा सकते है। अगर बेसन को ठीक ढंग से न रखा जाय तो बेसन में कीड़े लग सकते है।
बेसन को कीड़ों से बचाने के लिए लौंग को बेसन में डालकर रखें।
पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस
ऐसा करने से बेसन में कभी भी कीड़े नहीं निकलेंगे। साथ ही ऐसा करने से बेसन का स्वाद भी नहीं बदलेगा आप बेसन के डिब्बे में नीम की पत्तियों को डालकर रख सकते हैं। इससे भी बेसन में कीड़े नहीं लगेंगे क्योंकि नीम में कीटनाशक गुण होते हैं। इसके अलावा बेसन को कीड़ों से बचाने के लिए हींग का इस्तेमाल कर सकते है। बेसन के डिब्बे को कीड़ों से दूर रखेगा।
इसके लिए हींग की पोटली को डिब्बे में डालकर रख सकते हैं। हमेशा बेसन को एयरटाइट कंटेनर में या फिर कांच के डिब्बे में स्टोर करें। इससे कीड़े बेसन से दूर रहेंगे। ऐसे स्टोर करके रखने से डिब्बे से नमी दूर रहेगी। वहीं, आप बेसन को धूप में सुखा सकते हैं। इससे सारी नमी बेसन से निकल जाएगी जिससे आपका बेसन खराब होने से बच जाएगा। अगर बेसन ज्यादा है, तो इसे छोटे-छोटे पैक्स में बांटकर रखें। इससे एक बार में पूरा बेसन खराब नहीं होगा और उपयोग के समय आपको ताजा बेसन मिलेगा।