Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जाजमऊ पुराना गंगापुल बंद, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू, 13 दिसंबर तक उन्नाव-कानपुर समेत कई मार्गों पर बदला यातायात

जाजमऊ पुराना गंगापुल बंद, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू, 13 दिसंबर तक उन्नाव-कानपुर समेत कई मार्गों पर बदला यातायात

By santosh singh 
Updated Date

उन्नाव/कानपुर। जाजमऊ स्थित पुराने गंगापुल पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह डायवर्जन 13 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 13 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

पढ़ें :- ‘प्रदेश डुबाओ एलायंस’ (PDA) में सैफई या सिफारिश से मिलती थी नौकरी, NDA का मतलब ‘नौकरी देंगे एलायंस’ : सीएम योगी

डायवर्जन के चलते उन्नाव से कानपुर, औरैया, इटावा, बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी और उरई की ओर जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

कानपुर जाने वाले वाहन

उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक एनएच-31 से बिहार होते हुए एनएच-19 स्थित बक्सर मोड़ के रास्ते कानपुर जाएगा।

औरैया-इटावा जाने वाला ट्रैफिक

पढ़ें :- डेढ़ दशक तक साइकिल की सवारी करने के बाद अब राकेश प्रताप सिंह थामेंगे भाजपा का झंडा, बोले- रामचरितमानस जलाने वालों के साथ राजनीति संभव नहीं

उन्नाव से औरैया-इटावा जाने वाले वाहनों को गंगा एक्सप्रेस-वे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करना होगा। वैकल्पिक रूप से एनएच-31 से बिहार होते हुए बक्सर मोड़ के रास्ते कानपुर, औरैया-इटावा की ओर जाने की व्यवस्था की गई है।

बांदा-महोबा जाने वाले वाहन

उन्नाव से बांदा-महोबा की ओर जाने वाला ट्रैफिक एनएच-31 से लालगंज और फतेहपुर होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगा।

हमीरपुर, झांसी और उरई जाने वाले वाहन

इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच-31 से बिहार, बक्सर मोड़, एनएच-19 (चौड़गरा), एसएच-46 होते हुए घाटमपुर और एनएच-34 के रास्ते हमीरपुर, झांसी और उरई की ओर जाएंगे।

पढ़ें :- दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान, उनको जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगे : सीएम योगी

प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और जाजमऊ पुराने गंगापुल पर चल रहा निर्माण कार्य सुचारु रूप से पूरा कराया जा सके।

Advertisement