Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. OMG: 1965 में चोरी की थी भैंस, अब पुलिस ने 58 साल बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

OMG: 1965 में चोरी की थी भैंस, अब पुलिस ने 58 साल बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source- Google

Police Arrested the Accused after 58 years for the crime of Buffalo theft: ये खबर आपको हैरान कर रही होगी। मगर ये सच है। महाराष्ट्र के उदागीर में रहने वाले गणपति विट्ठल वागोर को पुलिस ने 58 साल पहले भैंस चोरी किये जाने वाले मामले में गिरफ्तार किया। उन पर 1965 में भैंस चोरी का आरोप लगा था। इस वक्त आरोपी की उम्र 78 साल है। जब यह घटना हुई थी तब आरोपी की उम्र 20 साल थी।

पढ़ें :- Shocking news: हेलमेट पहनकर कार चलाता है यह व्यक्ति, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सबसे पुराना लॉग पेडिंग केस है

दरअसल, बीदर पुलिस इन दिनों कोल्ड केस प्रोजेक्ट चला रही है। वागोर के कर्नाटक के बीदर से ही भैंस और बछड़ा चुराया था। बीदर पुलिस का कहना है कि उनकी जानकारी में यह सबसे पुराना लॉग पेडिंग केस है।

कई सालों से आरोपी विट्ठल चूहे और बिल्ली का खेल खेल रहे थे

बीदर जिला महाराष्ट्र की सीमा पर है। इस मामले में विट्ठल के साथ एक और आरोपी थे जिनकी मौत हो गई है। कृष्ण चंद्र घटना के समय 30 साल के थे। साल 2006 में उनकी मौत हो गई। बीदर एसपी का कहना है कि कई सालों से आरोपी विट्ठल चूहे और बिल्ली का खेल खेल रहे थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद विट्ठल को कोर्ट में पेश किया गया। उम्र को देखते हुए उन्हें जमानत मिल गई।

पढ़ें :- Shocking News: BJP कार्यालय में नौकरी करेगा लंगूर, पंखे के बिना नहीं आती इसे नींद, सैलरी है तीस हजार रुपये
Advertisement