Eid-ul-Adha : आज मुस्लिम धर्म का त्योहार ‘ईद-उल-अज़हा’ यानी बकरीद पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। बकरीद पर कई राज्यों की सरकारों ने गाय, गौवंश समेत प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर रोक लगा रखी है। इस बीच, राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने मांग की है कि गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित किया जाए। इसके साथ ही मुस्लिम संगठन ने गौकशी करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की है।’
पढ़ें :- NEET PG 2026 Cancelled : '20 बार क्रैश हुआ सिस्टम', NEET PG रद्द होने पर छात्रों ने काटा बवाल, सचिन पायलट ने सरकार से दागे तीखे सवाल
जयपुर में राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान उनके हाथ में एक पोस्ट था। जिसमें लिखा था- “गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। गोकशी करने वाले को दी जाए फांसी की सजा।” इस मौके पर सोसाइटी के महासचिव शेख हाजी निजामुद्दीन ने कहा, “सबसे पहले, मैं ईद-उल-अज़हा के अवसर पर भारत के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहूंगा। मैं यह कहना चाहूंगा कि हमारा कुरान भाईचारे और प्रेम पर ज़ोर देता है, और हम उन्हीं शिक्षाओं के अनुसार इन मामलों को संभाल रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “भारत भर में कई जगहों पर, मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) के नाम पर हिंसा और हत्या की घटनाएं हुई हैं। ऐसी घटनाओं को देखते हुए, देश के कई हिस्सों में माहौल खराब हो गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि सांप्रदायिक सौहार्द पर कोई असर न पड़े और माहौल और ज़्यादा खराब न हो, हमने यह मांग करने का फैसला किया है कि गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।”