Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. एलके आडवाणी को भारत रत्न देने पर दिग्विजय सिंह बोले, ‘डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी को सम्मानित करना चाहिए’

एलके आडवाणी को भारत रत्न देने पर दिग्विजय सिंह बोले, ‘डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी को सम्मानित करना चाहिए’

By Abhimanyu 
Updated Date

Bharat Ratna To Lal Krishan Advani : देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी (LK Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) से नवाजा जाएगा। पिछले दिनों खुद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। वहीं, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर तमाम दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने इस पर टिप्पणी की है।

पढ़ें :- खाड़ी देशों के बाद अब अमेरिका पर होगा ईरान का सीधा हमला! US इंटेलिजेंस ने दी चेतावनी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने एक्स पोस्ट के जरिये लाल कृष्ण आडवाणी (LK Advani) के साथ-साथ डॉ. मुरली मनोहर जोशी (Dr. Murali Manohar Joshi) को भी सम्मानित किए जाने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, ‘पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर नेक काम किया है बधाई। देर से ही सही पर दिया तो, अब एक और हैं जिन्होंने आरएसएस, भाजपा के लिए और देश के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। वे हैं, डॉ मुरली मनोहर जोशी। उनको भी भारत सरकार को सम्मानित करना चाहिए।’

पढ़ें :- Hathras News : यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने वैन को मारी टक्कर, तीन महिलाओं समेत 6 की मौत

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भाजपा के आडवाणी दूसरे नेता हैं, जिन्हें देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया जाएगा। अब तक 49 लोगों को भारत रत्न दिया जा चुका है। यह सम्मान पाने वाले आडवाणी 50वीं हस्ती हैं। लाल कृष्ण आडवाणी (LK Advani) और डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने करीब 60 सालों तक एक साथ काम किया है। दोनों की अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका रही थी।

Advertisement