रक्षाबंधन के त्यौहार को अब बस कुछ दिन ही बचे है। यह त्यौहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई बहन के इस त्यौहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र और राखी बांधती है। जीवन भर बहन की रक्षा करेगा यह वचन लेती हैं। राखी भाई बहन के बीच प्यार और विश्वास का अटूट धागा होता है।
पढ़ें :- शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा-'हम पुराने ख्याल के हो सकते हैं, लेकिन...'
राखी बांधने की कई मान्यता और नियम होते है। जैसे राखी बांधते समय बहनों को भाई की कलाई में कच्चा नारियल रखना चाहिए। हाथमें नारियल रखकर राखी बांधने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा भाईयों पर बनी रहती है।
राखी बंधवाते समय हाथ में नारियल रखने के पीछे यह मान्यता है कि, भाई को खाली हाथ राखी नहीं बंधवानी चाहिए। राखी बंधवाते समय उसका हाथ हरा-भरा रहना चाहिए, जिससे की भाई के हाथ में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहे। इसलिए आज भी इन मान्यता का पालन किया जाता है।
लेकिन कुछ लोग राखी बांधते समय भाई के हाथ में सूखा नारियल जिसे गोला भी कहते हैं। रखते हैं या फिर कोई एक फल या मिठाई आदि रख देते हैं, जोकि गलत है। इसलिए बहनें इस बात का ध्यान रखें कि, राखी बांधते समय भाई के हाथ में केवल पानी वाला नारियल ही रखें। इससे भाई की तरक्की होगी और उसके बाद धन की कमी नहीं रहेगी।