वायनाड। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को केरल दौरे उन्होंने वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ रोड शो किया। दोनों ने सुल्तान बाथरी में रोड शो में शामिल किया। इसके बाद दोनों ही दूसरे रोड शो तिरुवंबदी, कोझिकोड गए । वायनाड में हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) चुनावी मैदान में हैं। आज लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है।
पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई
LIVE: Shri @RahulGandhi and Smt. @priyankagandhi ji hold a joint road show in Wayanad | Sulthan Bathery. https://t.co/qBZivJWs3C
— Congress (@INCIndia) November 11, 2024
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि जब मैं पहली बार भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर गया था, तो मुझे थोड़ी हैरानी हुई थी क्योंकि यह एक राजनीतिक यात्रा थी। यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक था, लेकिन यात्रा की शुरुआत में ही मैंने देखा कि मैं लोगों को गले लगा रहा था और लोग मुझे किस कर रहे थे। मैं कह रहा था कि मैं आपसे प्यार करता हूं और वो कह रहे थे कि हम आप प्यार करते हैं। आज जब मैं प्लेन में था तो मुझे एहसास हुआ कि कई सालों से मैंने राजनीति में ‘प्यार’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। वायनाड आने के बाद अचानक मैंने राजनीति में ‘प्यार’ शब्द का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मुझे एहसास हुआ कि वायनाड के लोगों ने मुझे इतना प्यार और स्नेह दिया कि मेरी पूरी राजनीति बदल गई। वायनाड के लोगों ने मुझे सिखाया कि राजनीति में इस शब्द का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
यहां पर 13 नवंबर को मतदान होना है। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने पहले भी रोड शो में भाग लिया है, लेकिन वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi) उपचुनाव में राहुल गांधी के साथ अपने लिए चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दी। प्रियंका गांधी वायनाड में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की उम्मीदवार हैं।
क्यों हो रहा है उपचुनाव?
लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब इस सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका के खिलाफ सीपीआई से सत्यन मोकेरी और बीजेपी से नव्या हरिदास चुनावी मैदान में उतरी हैं।
कांग्रेस पार्टी की ये सीट काफी सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन दूसरी पार्टियां भी अपना दमखम आजमा रही हैं। ऐसे में लोग यहां के उपचुनाव में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) क्या वायनाड में जीत हासिल कर पाएंगी और वो अपनी जीत से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के जीत का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी?
प्रियंका गांधी ने खुद संभाल रखी है कमान
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
आज राहुल और प्रियंका केरल में आने को लेकर राज्य कांग्रेस के कार्यकर्ता और जनता के बीच जबरदस्त उत्साह है। जनता को संबोधित करने के दौरान प्रियंका और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पूरी कोशिश इस उत्साह को वोट में बदलने की रहेगी। 13 नवंबर को यहां पर वोटिंग होने वाली है। इस बार के उपचुनाव में वायनाड सीट की कमान खुद संभाल रखी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से वायनाड में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को पांच लाख से भी ज्यादा वोटों से जिताने का लक्ष्य रखा गया है।
वायनाड नें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पक्ष में जनसभा करते हुए कहा था कि उनकी बहन उनसे बेहतर सांसद साबित होंगी। इस तरह राहुल ने प्रियंका के लिए वायनाड में प्रचार कर सियासी माहौल बनाने की कोशिश की।