लखनऊ। गोमती नगर लखनऊ निकट हनीमैन चौराहा (शाखा स्थान) विराट खंड शाखा दो स्थित शीतल वाटिका पार्क में सूर्यदेव के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर सामूहिक तहरी भोज दिव्य आयोजन सोमवार को किया गया। इस आयोजन क्षेत्रीय शाखा के कर्मठ स्वयंसेवकों व क्षेत्र के गणमान्य निवासी नागरिकों के सहयोग से अत्यंत उत्साह, स्नेह- प्रेम व ऊर्जामय वातावरण में आज के दिन के सामूहिक तहरी भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पढ़ें :- नहीं हो रही थी शादी, दरोगा की वर्दी पहन दिखाया रौब, जिलाधिकारी कार्यालय से पुलिस ने किया गिरफ्तार
महापर्व मकर संक्रांति पर संघ स्थान विराट शाखा-2 शीतल वाटिका पार्क में सामूहिक तहरी भोज आयोजन pic.twitter.com/VaSPkLTccL
— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 16, 2024
धर्म जागरण प्रमुख अशोक तिवारी से पहले धर्म जागरण प्रमुख अशोक तिवारी ने महापर्व मकर संक्रांति के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सूर्य का किसी राशि विशेष पर भ्रमण करना संक्रांति कहलाता है। सूर्य हर माह में राशि का परिवर्तन करता है, इसलिए कुल मिलाकर वर्ष में बारह संक्रांतियां होती हैं। लेकिन इमें से दो संक्रांतियां सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती हैं- मकर संक्रांति और कर्क संक्रांति। सूर्य जब मकर राशि में जाता है तब मकर संक्रांति होती है। मकर संक्रांति से अग्नि तत्व की शुरुआत होती है और कर्क संक्रांति से जल तत्व की। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण होता है। इसलिए इस समय किए गए जाप और दान का फल अनंत होता है। मकर संक्रांति आज है।
पढ़ें :- Sitapur News: चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे के अंदर मिला शव
इस अवसर पर संत रविदास नगर के नगर संचालक राज नारायण सिंह,धर्म जागरण प्रमुख अशोक तिवारी,विराट शाखा-2 के कार्यवाह डॉ. डीपी पाठक, मुख्य शिक्षक राधेश्याम सिंह (श्याम ज्वैलर्स),गण शिक्षक राजीव कुमार मेहतानी, विनय कुमार श्रीवास्तव, अपर शासकीय अधिवक्ता यूसी सिंह, अधिवक्ता नीलेश सिंह, अनंत विक्रम सिंह, शुभम मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में मातृशक्ति आदि उपस्थित थे।