Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश दिवस पर योगी सरकार का बड़ा प्लान, ये मंत्री-सांसद और MLA करेंगे दूसरे राज्यों का दौरा

उत्तर प्रदेश दिवस पर योगी सरकार का बड़ा प्लान, ये मंत्री-सांसद और MLA करेंगे दूसरे राज्यों का दौरा

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस (24 जनवरी 2026) के मौके पर, योगी सरकार ने एक महत्त्वपूर्ण योजना बनाई है। जिसके तहत देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के नेता करने वाले हैं। ताकि पूरे देश में राज्य की संस्कृति, विरासत और उपलब्धियों को दिखाया जा सके। इन कार्यक्रमों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं में केशव प्रसाद मौर्य (नई दिल्ली), बृजेश पाठक (गांधीनगर, गुजरात), सुरेश खन्ना (मुंबई), स्वतंत्र देव सिंह (गुवाहाटी, असम) और रवि किशन (पटना) जैसे नेताओं का नाम शामिल है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश दिवस पर CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम जारी किया वीडियो संदेश

किस नेता को मिली कहां की जिम्मेदारी

1- केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री- नई दिल्ली, दिल्ली

2- बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री- गांधीनगर, गुजरात

3- सुरेश खन्ना, वित्तमंत्री- मुंबई, महाराष्ट्र

पढ़ें :- CM योगी ने प्रदेशवासियों को लिखा पत्र, कहा-निवेशक जो कभी लचर कानून व्यवस्था के नाम पर दूर भागते थे, उनमें निवेश की लगी है होड़

4- स्वतंत्र देव सिंह, सिंचाई मंत्री- गुवाहाटी, असम

5- डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद- जयपुर, राजस्थान

6- डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई, राज्यसभा सांसद- रांची, झारखंड

7- महेंद्र सिंह, विधानपरिषद सदस्य, पूर्व मंत्री- भोपाल, मध्य प्रदेश

8- राजकुमार चाहर, सांसद, फतेहपुर सीकरी- चंडीगढ़, हरियाणा

9- शशांक मणि, सांसद, देवरिया- बेंगलुरु,कर्नाटक

10- अनूप प्रधान वाल्मीकि, सांसद हाथरस- जम्मू, जम्मू एवं कश्मीर

11- कंवर सिंह तंवर, सांसद अमरोहा- शिमला, हिमाचल प्रदेश

12- रवि किशन (रविन्द्र शुक्ला), सांसद, गोरखपुर- पटना, बिहार

13- अनुराग शर्मा, सांसद झांसी- हैदराबाद, तेलंगाना

14- रमेश अवस्थी, सांसद कानपुर- रायपुर, छत्तीसगढ़

15- डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद बागपत- चंडीगढ़, पंजाब

16- दर्शना सिंह, राज्यसभा सांसद- पणजी, गोवा

17- डॉ. आनंद गौड, सांसद बहराइच- भुवनेश्वर, ओडिशा

18- ई. अवनीश पटेल, विधानपरिषद सदस्य- अमरावती, आंध प्रदेश

19- मोहित बेनीवाल, विधानपरिषद सदस्य- चेन्नई, तमिलनाडु

20- अपर्णा यादव, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग- देहरादून, उत्तराखंड

Advertisement