नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि मैं सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण सरकार द्वारा लिखा जाता है। संदीप दीक्षित ने कहा कि सरकार राष्ट्रपति के माध्यम से अपने विचार सार्वजनिक करती है।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट के जजों की भी नहीं सुनती सरकार, 25 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर धरना देने का दिया अल्टीमेटम
शीला जी के कार्यकाल में सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या 8 लाख से 16 लाख तक पहुंच गई थी—यानी 10 साल में दोगुनी।
लेकिन केजरीवाल सरकार के 10 साल में ये संख्या सिर्फ 1.5 लाख बढ़ी।
झूठे विज्ञापन, खोखले दावे और बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था AAP सरकार के असली 'शिक्षा मॉडल' का चेहरा… pic.twitter.com/RH65lJ2oJW
— Sandeep Dikshit (@_SandeepDikshit) January 26, 2025
पढ़ें :- दिवाली से पहले लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर बढ़ेगी विमानों की आवाजाही, 40 अतिरिक्त उड़ानों का होगा संचालन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति एक राष्ट्र-एक चुनाव है। हम बार-बार कहते रहते हैं कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। हमने देखा है कि कई राज्यों में सरकारें 4- साढ़े 4 साल काम नहीं करती हैं और आखिरी 2-3 महीने रेवड़ी बांटती हैं। कम से कम बीच में अगर चुनाव होता है तो पार्टियां हर चुनाव से पहले कुछ करती हैं। जितनी बार अलग-अलग राज्यों में चुनाव होंगे, सरकारें काम करेंगी, नहीं तो वही होगा जैसे केजरीवाल की सरकार ने साढ़े 9 साल कुछ नहीं किया, भाजपा ने एमसीडी में कुछ नहीं किया और अब उन्हें झुग्गियों की याद आ रही है।