Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus N6 Lite : लॉन्च हुआ वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन ,  जानें बैटरी और प्रोसेसर

OnePlus N6 Lite : लॉन्च हुआ वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन ,  जानें बैटरी और प्रोसेसर

By अनूप कुमार 
Updated Date

OnePlus N6 Lite : डेली यूज के लिए स्मार्टफोन यूजर्स को सस्ता और टिकाउ फोन की तलाश रहती है। वनप्लस ने ऐसे यूजर्स के लिए एक अच्छा वि​कल्प बाजार में उतार दिया है। वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपने नए मोबाइल को ‘एन’ सीरीज में पेश किया है जिसका नाम OnePlus N6 Lite है।

पढ़ें :- OnePlus N6 Lite की इंडियन मार्केट में लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

बैटरी
वही इस फोन की बैटरी की बात करें तो यह स्मार्टफोन सस्ता होने के साथ ही 7000mAh Battery के साथ आ रहा है।वनप्लस के अनुसार 100% बैटरी चार्ज होने पर इस फोन में लगभग 49 घंटे तक कॉल की जा सकती है
मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

कीमत
बाजार में मिल रहे मंहगे स्मार्टफोन के बीच वनप्लस एन6 लाइट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल सिंगल मेमोरी वेरिएंट में आया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है।

बैंक डिस्काउंट
शुरुआती सेल में कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन पर 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद मोबाइल को 16,249 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

कलर
OnePlus N6 Lite 4G फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर Neo Green और Midnight Hype कलर में बिकेगा।

चिपसेट
वनप्लस एन6 लाइट 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12-nanometer fabrication पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

डिस्प्ले
वनप्लस एन6 लाइट स्मार्टफोन में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसे वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर लाया गया है।

कैमरा
यह सस्ता वनप्लस का फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है।

Advertisement