1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus N6 Lite की इंडियन मार्केट में लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

OnePlus N6 Lite की इंडियन मार्केट में लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

OnePlus N6 Lite India launch teased : पिछले कुछ दिनों से चल रही अफ़वाहों के बाद, OnePlus के नए डिवाइस N6 Lite की भारतीय बाजार में एंट्री कंफर्म हो गयी है। ब्रांड ने देश में इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च का आधिकारिक तौर पर टीज़ किया है। दरअसल, Amazon India पर OnePlus N6 Lite के लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 45W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus N6, चेक करें डिटेल्स

अपकमिंग OnePlus N6 Lite के लिए एक खास माइक्रोसाइट Amazon India पर लाइव होने से यह कन्फर्म हो गया है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगा।हालांकि, अभी इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स या दूसरी ज़रूरी जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें “Powerfully big” टैगलाइन दी गई है और ‘Coming Soon’ लिखा है। यानी यह डिवाइस जल्द आ रहा है।

दूसरी तरफ, टीज़र इमेज से OnePlus N6 Lite के डिज़ाइन की भी झलक मिलती है, जिसमें बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा वाला फ्लैट डिस्प्ले और हरे रंग का फ़्रेम दिखाई दे रहा है। हाल ही में एक टिपस्टर ने इस फोन के भारत में सितंबर 2026 के आखिर में लॉन्च होने का दावा किया था। उनसे ये भी बताया था कि OnePlus N6 Lite के मेमोरी वेरिएंट्स में से एक में 4GB RAM होगी। फिलहाल, कंपनी की ओर से आधिकारिक लॉन्च डेट के ऐलान का इंतजार है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...