Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी : राहुल गांधी

सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर हमला करने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीते मंगलवार को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा  कि पूरी दुनिया के लिए महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने एक बड़ी ​शख्यिसत थे, क्या इन 75 सालों में हमारी जिम्मेदारी नहीं थी कि पूरी दुनिया उनको जानें, कोई नहीं जानता था उनको। पहली बार जब गांधी फिल्म बनी तक दुनिया को जिज्ञासा हुई ये कौन? लेकिन हमने नहीं किया। यह कहकर पीएम मोदी (PM Modi)   ने कांग्रेस पार्टी का लिए बगैर घेरा था।

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक

पीएम मोदी (PM Modi) के इस इंटरव्यू को लेकर अब कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर बुधवार को लिखा कि सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ (Entire Political Science) के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी। हालांकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi)  का नाम नहीं लिखा है।

पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा
Advertisement