Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Operation Sindoor : मनोज मुंतशिर, बोले- ‘आटा मांगने के लिए लगाते हैं लाइन और इन्हें चाहिए कश्मीर’, औकात में रहो…

Operation Sindoor : मनोज मुंतशिर, बोले- ‘आटा मांगने के लिए लगाते हैं लाइन और इन्हें चाहिए कश्मीर’, औकात में रहो…

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shukla) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम  आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) पर एक झकझोर देने वाला वीडियो शेयर कर मोदी सरकार (Modi Government) से कार्रवाई की मांग की थी। भारत ने कुछ समय लिया, लेकिन घर में घुसकर बदला लिया, पाकिस्तान के आतंकी जब चैन की नींद सो रहे थे, तब भारत ने उनके ना पाक इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की कार्रवाई के बाद मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) को चेतावनी देते हुए दो टूक कहा दिया औकात में रहो।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पहले मनोज मुंतशिर ने सलाम किया। फिर पाकिस्तान पर तंज कसने में भी देरी नहीं की। उन्होंने सोशल मीडिया पर  क्लिप शेयर की, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि ‘आटा मांगने के लिए लाइन लगाते हैं, चाहिए कश्मीर’।

पढ़ें :- सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव कुशवाहा जी की प्रतिमा लगाकर बनाया जाएगा स्मारक: अखिलेश यादव

मनोज मुंतशिर का  पोस्ट
मनोज मुंतशिर ने दो पोस्ट शेयर किया, पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा- देख लो बुजदिल पड़ोसियों, हिंदुस्तानी सिंदूर में पाकिस्तानी खून से ज़्यादा आयरन है।
जय हिन्द,
जय हिन्द की सेना!

Advertisement