Oppo F27 Pro+ 5G Launch in India: स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने भारतीय ग्राहकों के लिए गुरुवार को एक नया मिड रेंज फोन Oppo F27 Pro+ 5G को लॉन्च किया है। इस डिवाइस को 5000mAh की बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर के लिए लाया गया है। कंपनी ने OPPO F27 Pro+ 5G को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। आइये फटाफट फोन की सभी खूबियों और कीमत के बारे में जान लेते हैं।
पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च
ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo F27 Pro+ 5G की खूबियों की बात करें तो यह फोन फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का शानदार 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्लेके साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। नए डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे माली G68 MC4 GPU के साथ जोड़ा गया है। ओप्पो के इस फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है और सामने की तरफ फ्रंट-फेसिंग कैमरा 8-मेगापिक्सल का सेंसर है।
Oppo F27 Pro+ 5G को दो कॉन्फिगरेशन- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा। यह लेटेस्ट Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने की उम्मीद है जिसके ऊपर ओप्पो का कस्टम ColorOS 14 होगा। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गयी है। नए डिवाइस को दो कलर ऑप्शन मिडनाइट नेवी और डस्क पिंक और प्रीमियम डिजाइन में पेश किया गया है।
कीमत की बात करें तो OPPO F27 Pro+ 5G के 8 रैम +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि 8 रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये रखी गयी है। इस डिवाइस को कंपनी की वेबसाइट के जरिये 13 जून से खरीदा जा सकेगा।