Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक

ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक

By अनूप कुमार 
Updated Date

OPPO Find X10 :  ओप्पो फाइंड X10 सीरीज भारत में 22 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। इसमें OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। पिछले दिनों इनकी बॉक्स प्राइस सामने आई थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले असल Potential price और ऑफर्स की जानकारी लीक हुई है। हालांकि, कंपनी ने इन कीमतों की पुष्टि नहीं की है।

पढ़ें :- लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं

कीमत हुई लीक
टिप्स्टर के अनुसार, OPPO Find X10 के 12GB RAM +256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 1,29,999 रुपये हो सकती है।

12GB RAM + 512GB स्टोरेज
वहीं, OPPO Find X10 Pro Max के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज को 1,59,999 रुपये या 1,89,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

आधिकारिक कीमत नहीं
हालांकि, Find X10 Pro Max की कीमत को लेकर अभी साफ जनकारी नहीं है। इसलिए इसे Official price नहीं माना जा सकता है।

संभावित ऑफर्स
कीमत के अलावा टिप्स्टर ने एक प्रमोशनल इमेज भी शेयर की है, जिसमें OPPO Find X10 सीरीज पर मिलने वाले संभावित ऑफर्स की जानकारी दी गई है।
पावर बैंक
28 अक्टूबर से पहले खरीदने पर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री OPPO पावर बैंक और Enco Air 5 Pro ईयरबड्स मिल सकते हैं।
इंस्टेंट कैशबैक
यही नहीं 15 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक और 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा सकता है।
छूट
11 नवंबर से पहले डिवाइस खरीदने पर ग्राहकों को OPPO Enco X4 पर 1,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

RAM और स्टोरेज: 12 GB RAM + 256 GB
प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो (विवरण देखें)
रियर कैमरा: 200 MP + 200 MP + 200 MP
फ्रंट कैमरा: 50 MP
बैटरी: 8000 mAh
डिस्प्ले: 6.78 इंच (17.22 cm)

 

 

Advertisement