1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं

लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं

OPPO Find X10 Series Phones Price : भारतीय बाज़ार में लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफ़ोन की संभावित बिक्री कीमतों का खुलासा हो गया है। इससे पहले एक टिपस्टर ने OPPO Find X10 सीरीज़ के रिटेल बॉक्स पर छपी संभावित MRP की जानकारी ऑनलाइन शेयर की थी। अब Find X10 सीरीज़ की बाजार में संभावित कीमत के साथ प्री-ऑर्डर गिफ्ट्स तथा ख़रीदारी से जुड़े ऑफ़र्स के बारे में भी जानकारी दी गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

OPPO Find X10 Series Phones Price : भारतीय बाज़ार में लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफ़ोन की संभावित बिक्री कीमतों का खुलासा हो गया है। इससे पहले एक टिपस्टर ने OPPO Find X10 सीरीज़ के रिटेल बॉक्स पर छपी संभावित MRP की जानकारी ऑनलाइन शेयर की थी। अब Find X10 सीरीज़ की बाजार में संभावित कीमत के साथ प्री-ऑर्डर गिफ्ट्स तथा ख़रीदारी से जुड़े ऑफ़र्स के बारे में भी जानकारी दी गई है।

पढ़ें :- CNAP Service : अब 1 नवंबर से बिना Truecaller अनजान कॉल की होगी पहचान, आए दिन अनजान, फर्जी स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी राहत

टिपस्टर गैजेट्सडेटा (Gadgetsdata) के अनुसार, स्टैंडर्ड OPPO Find X10 स्मार्टफोन के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत, ऑफर्स से पहले 1,29,999 रुपये हो सकती है। वहीं, OPPO Find X10 Pro Max के 12GB/512GB वेरिएंट की लॉन्च कीमत, ऑफर्स से पहले 1,59,999 रुपये या 1,89,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, टिपस्टर को इस बारे में पक्का पता नहीं है, क्योंकि उनके दो अलग-अलग सूत्रों ने इस बारे में अलग-अलग जानकारी दी है।

टिपस्टर ने एक प्रमोशनल पोस्टर भी शेयर किया। जिसके अनुसार, योग्य प्री-ऑर्डर पर 8,198 रुपये की कीमत वाला एक फ्री ‘प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स’ मिलेगा। इसमें एक ओप्पो पावर बैंक और ओप्पो एन्को एयर 5 प्रो ईयरबड्स शामिल होंगे। यह ऑफर 28 अक्टूबर 2026 तक मान्य रहेगा। इसके अलावा, एक बंडल डील के तहत ओप्पो एन्को X4 पर 1,000 रुपये की छूट दी जाएगी, जो 11 नवंबर 2026 तक मान्य होगी।

खरीद पर मिलने वाले फायदों में बिना किसी डाउन पेमेंट के 30 महीने तक की किश्त (EMI) की सुविधा, 15% तक का इंस्टेंट कैशबैक, 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 70% तक का ‘एश्योर्ड बायबैक’ (वापसी की गारंटी) शामिल हैं। पोस्टर में 180 दिनों तक हार्डवेयर में खराबी आने पर प्रोडक्ट बदलने की सुविधा, पाइन लैब्स (Pine Labs) की ओर से 5,000 रुपये तक का फायदा और 3 महीने के लिए फ्री ‘गूगल AI प्रो’ का लाभ भी शामिल है।

पोस्टर के अनुसार, ग्राहक 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर, बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 4,000 रुपये कीमत वाला ‘जियो कैनवा प्रो’ (Jio Canva Pro) का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी पा सकेंगे।

पढ़ें :- अब गन्ने से बनेगा प्लास्टिक, लखीमपुर खीरी में तैयार हो रहा देश का पहला बायोपॉलिमर प्लांट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...