Flipkart Sale: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की मेगा जून बोनान्ज़ा सेल (Flipkart Mega Bonanza Sale) आज यानी 13 जून से लाइव हो गई है। इस सेल में Apple, Motorola, Vivo, Realme जैसे टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह सेल 19 जून तक चलने वाली है। आइये जानते हैं कि फ्लिपकार्ट की इस सेल में कौन-कौन से स्मार्टफोन पर छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च
फ्लिपकार्ट मेगा जून बोनान्ज़ा सेल में इन स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट
VivoT3x 5G: वीवो के इस फोन पर एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। यह फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर, 6.72 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले, 6,000 एमएएच की बैटरी, 50 MP+2MPका रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
Motorola Edge 50 Pro: इस फोन का एक्चुअल प्राइस 36,999 रुपये है, जबकि सेल में इसे 29,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। HDFC क्रेडिट कार्ड यूजर्स नॉन EMI ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। यह फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट, 4,500 एमएएच की बैटरी, 50 MP के प्राइमरी कैमरे के साथ 13 मेगापिक्सल व 10 MP का लेंस और 50 MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
Realme P1 5G: सेल में 23 प्रतिशत की डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत 20,999 रुपये से घटकर 15,999 रुपये हो गई है। कुछ क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 1,000 रुपये की छूट भी मिल रही है। यह फोन 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
पढ़ें :- Oura Ring 4 : ओरा बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल, जानें स्मार्ट सेंसिंग तकनीक और तकनीक
iPhone 15: बाजार में 79,900 रुपये तक की कीमत वाला यह फोन इस सेल में 19 परसेंट के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 63,999 रुपये में मिल रहा है। यह फोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, A16 बायोनिक चिपसेट, 48 MP का रियर कैमरे जिसे 12 MP के कैमरे के साथ जोड़ा गया है और 12 MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।