5G smartphone under Rs 8000: भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में ई-कॉमर्स वेबसाइट ग्राहकों को आकर्षित करने सेल और बेस्ट डील जैसे बेहतरीन ऑफर्स की शुरुआत करने जा रही हैं। इस बीच 8000 रुपये से कम बजट में 5जी स्मार्टफोन तलाश में बैठे लोग के लिए बड़ी खुशखबरी है। वह Samsung Galaxy F06 5G स्मार्टफोन को 8000 रुपये से कम बजट में खरीद सकते हैं।
पढ़ें :- वडनगर से वाराणसी तक 40 हजार KM का सफर, ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों से गुजरेगी
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy F06 5G स्मार्टफोन सिर्फ 7,499 रुपये में मिल रहा है। 23 सितंबर से शुरू हो रही बिग बिलियन डेज सेल से पहले ही इसे सस्ते दाम में खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। वैसे तो Galaxy F06 5G की वास्तविक कीमत 12,499 रुपये है लेकिन सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, फोन पर शानदार बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट बजाज फाइनेंस इंस्टेंट ईएमआई कार्ड के जरिये ₹400 की छूट मिल रही है। एक्सचेंज ऑफर में पुराने डिवाइस के बदले और भी ज्यादा डिस्काउंट पा सकते हैं।
Samsung Galaxy F06 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले
प्रोसेसर: मीडियाटेक D6300
पढ़ें :- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर दुबई से आई खास बधाई, बुर्ज खलीफा पर चमका... ‘Happy Birthday Modi’
कैमरा: 50MP मुख्य + 2MP डेप्थ रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 25W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh
रैम/स्टोरेज: 4GB+128GB और 6GB+128GB वैरिएंट
5G बैंड: 12 बैंड सपोर्टेड
सिक्योरिटी: सैमसंग नॉक्स वॉल्ट
पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी
OS सपोर्ट: 4 पीढ़ियों के OS अपग्रेड
सिक्योरिटी अपडेट: 4 साल
मोटाई: 8 मिमी
नोट– लेख में फोन पर दिये गए ऑफर समिति समय के लिए हो सकते हैं, ऐसे में ख़रीदारी से पहले स्वयं जांच अवश्य कर लें।