Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Opposition meeting: विपक्षी गठबंधन का नाम ‘INDIA’ क्यों रखा गया? जानिए इसके सियासी मायने

Opposition meeting: विपक्षी गठबंधन का नाम ‘INDIA’ क्यों रखा गया? जानिए इसके सियासी मायने

By शिव मौर्या 
Updated Date

Opposition meeting: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब सियासी तापमान बढ़ गया है। बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक में कई अहम रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही विपक्षी दलों ने अपने नए गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (INDIA)’ रखा है। इसके साथ ही विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम INDIA ही रखने का मन क्या बनाया है? इसको लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं, बैठक के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने बीजेपी सरकार पर हमला भी बोला।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, यह लड़ाई NDA और INDIA के बीच है। यह लड़ाई नरेन्द्र मोदी जी और INDIA के बीच है। BJP की विचारधारा और INDIA के बीच है। आज हमने अपने आप से सवाल पूछा कि ये लड़ाई किसके बीच में है। ये लड़ाई विपक्ष और BJP के बीच में नहीं है। ये लड़ाई देश की आवाज के लिए है।

केजरीवाल ने साधा निशाना
इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि, बीते 9 साल में मोदी सरकार ने देश की संपत्तियां बेच दी। हर सेक्टर को बर्बाद कर दिया। आज देश का हर वर्ग दुखी है। आज हम सब एक ऐसे भारत का सपना लेकर एकजुट हुए हैं, जहां युवाओं को रोजगार, बच्चों को अच्छी शिक्षा और लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले।

हमारी लड़ाई तानाशाही के खिलाफ है: उद्धव
इस दौरान उद्धव ठाकरे ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम सभी INDIA के लिए लड़ रहे हैं। हमारी लड़ाई तानाशाही के खिलाफ है, इसलिए हम साथ आए हैं। हम देश की जनता से कहते हैं-आप डरो मत, हम हैं ना।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

 

 

 

Advertisement