नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी से मुलाक़ात की। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, सैयद नसीर हुसैन तथा तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी जी भी मौजूद रहे।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, विपक्षी दलों की तरफ़ से उप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार जस्टिस रेड्डी जी आज मुझसे मुलाक़ात करने आए थे। चुनाव की रणनीति और देश में अभी जो हालात चल रहे हैं, उसपर हमारी लंबी चर्चा हुई। ये चुनाव गुप्त मतदान के तहत होता है, इसमें व्हिप नहीं चलता है। मैं सभी दलों के सांसदों से अपील करता हूं कि देशहित में सभी जस्टिस रेड्डी के लिए वोट करें, जिससे हमें एक निष्पक्ष उप राष्ट्रपति मिल सके।
मैं किसी राजनीतिक पार्टी का सदस्य नहीं हूँ और उप राष्ट्रपति का कार्यालय भी कोई राजनीतिक नहीं है।
आम आदमी पार्टी ने मेरी उम्मीदवारी का समर्थन किया है और आज मैं धन्यवाद करने अरविंद केजरीवाल जी के पास आया था।
जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी जी, उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के… pic.twitter.com/BLlBsQyThz
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
— AAP (@AamAadmiParty) August 21, 2025
वहीं, इस दौरान जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, मैं किसी राजनीतिक पार्टी का सदस्य नहीं हूं और उप राष्ट्रपति का कार्यालय भी कोई राजनीतिक नहीं है। आम आदमी पार्टी ने मेरी उम्मीदवारी का समर्थन किया है और आज मैं धन्यवाद करने अरविंद केजरीवाल जी के पास आया था।