Oracle New CFO : दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल हाल ही में हजारों कर्मचारियों की छंटनी के बाद एक ऐसा फैसला लिया है, जो कॉर्पोरेट दुनिया में वायरल हो रहा है। हाल ही में हजारों कर्माचरियों की छंटनी करने वाली कंपनी Oracle की नई CFO हिलेरी मैक्ससन चर्चा में हैं। इतनी बड़ी छटनी के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने 48 वर्षीय Hilary Maxson को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है।
पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स
Oracle Corporation’s ने हाल ही में अपने यहां हजारों कर्मचारियों की छंटनी की। ये layoffs इतना बड़ा है; कि 30000 लोगों को एक साथ नौकरी से निकाल दिया गया। भारत के 12,000 कर्मचारी इस layoffs की चपेट में आ गए।
कौन हैं हिलेरी मैक्ससन?
Oracle में शामिल होने से पहले, मैक्ससन Schneider Electric में ग्रुप CFO रह चुकी हैं। उन्होंने कंपनी के विस्तार और रणनीतिक बदलाव में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वे AES Corporation में भी वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं। Hilary Maxson Education Qualification की बात करें तो बता दें, उन्होंने Cornell University से बैचलर और यहीं से MBA पूरा किया है।
Oracle Corporation
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल अमेरिकी मेंं स्थित बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े काम काज देखती है। 1977 में लैरी एलिसन द्वारा स्थापित, यह अपने डेटाबेस प्रबंधन प्रणालियों के लिए जानी जाती है, और अब यह क्लाउड एप्लिकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर (OCI) और AI ट्रेनिंग डेटा सेंटर की एक प्रमुख प्रदाता के रूप में काम कर रही है।