Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमारी सरकार सेवा, सुशासन, सामानता और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होकर करेगी काम : सीएम नायब सिंह सैनी

हमारी सरकार सेवा, सुशासन, सामानता और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होकर करेगी काम : सीएम नायब सिंह सैनी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। इसके बाद उनकी प्रतिक्रिया आई है। नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हरियाणा हरि प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है। मेरा सौभाग्य है कि सर्वसम्मति से मुझे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है और हमें सेवक बनकर अपने 2.80 करोड़ परिवार-जनों की सेवा का अवसर मिल रहा है।

पढ़ें :- जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है...मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं होने पर अखिलेश यादव का तंज

उन्होंने आगे लिखा, आज हम सब का सौभाग्य है दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन और नेतृत्व हमारे पास है। एक बार फिर डबल इंजन की सरकार में हरियाणा को कैसे नॉन-स्टॉप अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया जाए इस मिशन के लिए काम करना है।

हम सभी कार्यकर्ता इस प्रक्रिया के साथ, सेवा के इस मिशन के साथ जुड़कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। आज एक बार फिर जब पार्टी ने मुझे अवसर दिया है तो यहां पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पधारे देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और हर हरियाणवी परिवार-जन को मैं ये भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारी सरकार सेवा, सुशासन, सामानता और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होकर काम करेगी।

Advertisement