Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. हमारी अगली लड़ाई कमजोर वर्गों के न्याय के लिए, मैं जो कहता हूं वो करके दिखाता हूं: राहुल गांधी

हमारी अगली लड़ाई कमजोर वर्गों के न्याय के लिए, मैं जो कहता हूं वो करके दिखाता हूं: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में लेबर चौक, जबलपुर सेंट्रल से कांचघर चौक, जबलपुर पूर्व तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी घेरा।

पढ़ें :- यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’  को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि, मध्य प्रदेश से लोग नागपुर इलाज के लिए जाते हैं। लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद किसी को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको यहीं बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। मैं जो कहता हूं, वो करके दिखाता हूं। उन्होंने कहा, देश का सबसे बड़ा नुकसान हिंसा और नफरत से होता है। आपकी मदद से मैंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की, क्योंकि मैं मोहब्बत की राजनीति करना चाहता हूं। मैं देशभक्त हूं, इसलिए मुझे पता है कि नफरत से देश कमजोर होता है। इसलिए मैंने नारा दिया- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।

उन्होंने कहा कि, मोदी जी कहते हैं-मध्य प्रदेश में OBC की सरकार है। मध्य प्रदेश के 53 अफसरों में से केवल 1 अफसर OBC वर्ग का है। इसलिए मध्य प्रदेश में जाति आधारित गणना जरूरी है, क्योंकि जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना हक। साथ ही कहा, शिवराज जी, अगर ये OBC की सरकार है तो 53 में से सिर्फ 1 ऑफिसर OBC का क्यों है? क्या इस देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को न्याय मिल रहा है? हमारी अगली लड़ाई कमजोर वर्गों के न्याय की लड़ाई है, जिसका पहला कदम मध्य प्रदेश में सरकार को बदलकर लिया जा रहा है।

लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, आप सभी ने नरेंद्र सिंह तोमर जी के बेटे का वायरल वीडियो देखा होगा। वहां करोड़ों रुपए के लेनदेन की बात हो रही है। लेकिन…मोदी जी ने इस बारे में कुछ नहीं बोला, कोई जांच नहीं करवाई, CBI या IT नहीं भेजी।

 

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटरव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर
Advertisement