Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP Government को उखाड़ नहीं फेकें तो किसानों की बिजली के रेट तय करेंगे अडानी और अंबानी : Chaudhary Jayant

BJP Government को उखाड़ नहीं फेकें तो किसानों की बिजली के रेट तय करेंगे अडानी और अंबानी : Chaudhary Jayant

By संतोष सिंह 
Updated Date

 शामली। रालोद(RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह (National President Chaudhary Jayant Singh) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) में किसानों को जो कष्ट हुए हैं। उनको अब खत्म होने का समय आ गया है। किसानों के कष्टों का यह आखिरी पेराई सत्र होगा। जनता ने मन बना लिया है कि 2022 में भाजपा सरकार (BJP Government)  को उखाड़ फेंकना है। इस सरकार ने कभी किसी गरीब या किसान का भला नहीं किया। यह पूंजीपतियों का भला सोचने वाली सरकार है। चौधरी जयंत (Chaudhary Jayant ) सिंह रविवार को यूपी के शामली जिले में थानाभवन के जैदी फार्म हाउस में परिवर्तन संदेश रैली (Parivartan Sandesh Rally) को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

चौधरी जयंत ने कहा कि किसान एक साल से कृषि बिलों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं, लेकिन इस सरकार में किसानों को कुचलने व गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की व्यवस्था है। इसको बदलना है। इस सरकार की बुनियाद हिलाने का वक्त आ गया है। सीएम योगी (Cm Yogi)को किसानों के दुख की कोई जानकारी नहीं है। वह खेतों में कभी नहीं गए, बछड़ों के बीच घूमते हैं। यह सरकार और खेतों में घूमते बछड़े, दोनों ही किसानों का नुकसान कर रहे हैं।

कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा (Cabinet Sugarcane Minister Suresh Rana) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने गृह जनपद के किसानों के साथ ही न्याय नहीं कर पाए। किसानों के चीनी मिलों पर 373 करोड़ बकाया हैं। सरकार गन्ना भुगतान 14 दिन में करने का कानून खत्म करने जा रही है। बिजली बिल 2003 में बदलाव कर रेट एक समान करने की तैयारी है। फिर अडानी और अंबानी किसानों की बिजली के रेट तय करेंगे।

कहा कि14 नवंबर से पार्टी का बहुजन उदय अभियान (Bahujan Uday Abhiyan) शुरू करने का एलान किया। कहा कि प्रत्येक रविवार को अनुसूचित जाति के लोगों के बीच जाकर उनके दुख-दर्द सुने। चौधरी जयंत ने कांग्रेस से गठबंधन की बात को नकार दिया। कहा कि सपा से सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है।

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
Advertisement