Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Padmini Ekadashi 2026 :  पद्मिनी एकादशी व्रत में करें दान ,  कई गुना पुण्यफल प्राप्त होता है

Padmini Ekadashi 2026 :  पद्मिनी एकादशी व्रत में करें दान ,  कई गुना पुण्यफल प्राप्त होता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Padmini Ekadashi 2026 :  सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व है। इसी प्रकार एकादशी व्रत का भी बहुत महत्व है। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत मनोकामना पूर्ति और मोक्षदायिनी माना जाता है। पुरुषोत्मास में पड़ने वाली एकादशी का खास महत्व माना जाता है।
वर्ष 2026 में पद्मिनी एकादशी (कमला एकादशी) का व्रत 27 मई 2026, दिन बुधवार को रखा जाएगा। हर तीन साल में एक बार आने वाले अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है।

पढ़ें :- Padmini Ekadashi 2026 :  'पद्मिनी एकादशी' का फल बेहद चमत्कारी , जानें पौराणिक कथा

पुरुषोत्तम मास यानि भगवान ​श्री विष्णु का मास माना जाता हो, उसमें पड़ने वाली एकादशी व्रत को विधि-विधान से करने तथा जल तीर्थ पर जाकर स्नान-दान आदि करने से अन्य दिनों की तुलना में कई गुना पुण्यफल प्राप्त होता है।

एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन श्रीहरि विष्णु का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। विष्णु जी की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व माना गया है और उनके पूजा से लेकर भोग तक हर जगह तुलसी के पत्ते उपयोग होते हैं।

Advertisement