Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : सिंध प्रांत में जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत

Pakistan : सिंध प्रांत में जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के लोगों को जहर मिला दूध पिला दिया गया। इससे उस परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि घटना 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुई। पीड़ितों की पहचान गुल बेग ब्रोही, उनकी पत्नी, पांच बेटे, तीन बेटियां और तीन अन्य रिश्तेदारों के रूप में हुई है।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

पुलिस ने बताया कि कुछ करीबी रिश्तेदारों ने आशंका जताई थी कि पीड़ितों को जहर दिया गया होगा, क्योंकि परिवार के मुखिया का कुछ लोगों के साथ ज़मीन का विवाद था। पुलिस ने बताया कि सक्कूर स्थित रासायनिक प्रयोगशाला द्वारा की गयी जांच से पता चला है कि जिस दिन परिवार के सदस्यों की मौत हुई, उस दिन उन्होंने जो दूध पिया था, उसमें जहरीला पदार्थ था। उसने बताया कि रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की भी पुष्टि हुई है।

Advertisement