इस्लामाबाद: पाकिस्तानी वायु सेना (Pakistani Air Force) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) और पाकिस्तान (Pakistan) से लगे सीमावर्ती इलाकों में आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के ठिकानों पर हवाई हमले (Air Strikes) किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में सीमा के दोनों ओर टीटीपी (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि कम से कम 3 अलग-अलग स्थानों पर ये हमले किए गए हैं। एयर स्ट्राइक (Air Strikes) में पाकिस्तानी वायु सेना के लगभग 6 लड़ाकू जेट ने हिस्सा लिया है, जिनमें F-17 और JF-17 फाइटर शामिल थे। पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक (Air Strikes) पर चुप्पी साध रखी है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
टीटीपी के 15 सदस्यों की मौत
पाकिस्तानी हवाई हमलों में टीटीपी के कई ठिकानों पर बमबारी की गई। हमलों में पाकिस्तानी तालिबान के 12 से 15 लड़ाकों की मौत की जानकारी सामने आई है। हालांकि, यह जानकारी शुरुआती आकलन पर आधारित है और इसमें संशोधन हो सकता है। पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक हाल ही में टीटीपी के हमले में कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत के जवाब में की गई है। टीटीपी (TTP) के हमलों में पाकिस्तानी सेना का एक 21 वर्षीय लेफ्टिनेंट भी मारा गया था।
एक ही परिवार के 8 की मौत
काबुल फ्रंटलाइन (Kabul Frontline) की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी विमानों ने देश के बॉर्डर एरिया में मौजूद दक्षिणी वजीरिस्तान (South Waziristan) के एक गांव में एयर स्ट्राइक (Air Strikes) की है। इस हमले में एक परिवार के 8 सदस्यों की जान चली गई, जिनमें एक महिला और सात बच्चे शामिल हैं। इसमें आगे कहा गया है कि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि बमबारी अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में हुई थी, जो गलत है। हवाई हमला दक्षिणी वजीरिस्तान (South Waziristan) में हुआ।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
वहीं, खुरासान डायरी (Khorasan Diary) ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि दक्षिणी वजीरिस्तान के ऊपरी इलाके शाक्तू में एक ड्रोन स्ट्राइक (Drone Strike) में हाफिज गुल बहादुर समूह (Hafiz Gul Bahadur Group) का एक स्थानीय कमांडर मारा गया है। समूह ने भी शोक संदेश के माध्यम से मौत की पुष्टि की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कमांडर की मौत पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक (Pakistan Air Strikes) का हिस्सा थी या अलग घटना में हुई है।