Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाकिस्तान चुनाव में हुई धांधली, अमेरिका ने कहा-मानवाधिकारों को कुचला गया

पाकिस्तान चुनाव में हुई धांधली, अमेरिका ने कहा-मानवाधिकारों को कुचला गया

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका (America) ने पाकिस्तान आम चुनाव (Pakistan General Election) में हुई कथित धांधली की बात को माना है और इसे लेकर चिंता जाहिर की है। अमेरिका (America) ने पाकिस्तान (Pakistan) में लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने और आतंकवाद से निपटने में मदद देने का भी आश्वासन दिया। दरअसल अमेरिका के राजनयिक और पाकिस्तान (Pakistan) मामलों के जानकार डोनाल्ड लू ने पाकिस्तान चुनाव में हुई कथित धांधली को लेकर अपनी लिखित गवाही संसद की समिति के पास भेजी थी, जिसे अब सार्वजनिक किया गया है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

डोनाल्ड लू ने अपनी गवाही में कही ये बात

डोनाल्ड लू (Donald Lu) ने अपनी गवाही में कई मुद्दों पर चिंता जाहिर की और दोनों देशों के भविष्य को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अमेरिका (America) का विदेश विभाग पाकिस्तान (Pakistan)  में हुई चुनावी हिंसा, मानवाधिकारों पर प्रतिबंध, आजादी, मीडिया पर हमले और कम्युनिकेशन सेवाओं पर प्रतिबंधों की निंदा करता है। चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली पर भी चिंता जाहिर की गई और कहा कि आरोपों की विस्तृत जांच होनी चाहिए।

चुनाव में हुई हिंसा

लू ने कहा कि पुलिस, नेताओं और जनसभाओं के दौरान हमले हुए। कई पत्रकारों, खासकर महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया गया। चुनाव के दिन अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरिंग टीम को भी वोटों की गणना की समीक्षा नहीं करने दी गई। मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया। हालांकि पाकिस्तान चुनाव (Pakistan  Election) को लेकर डोनाल्ड लू (Donald Lu)  ने कुछ सकारात्मक बात भी कही। उन्होंने कहा कि हिंसा और धमकी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 50 फीसदी ज्यादा महिलाएं संसद पहुंची। पाकिस्तान में कई राजनीतिक पार्टियां हैं, जिससे पाकिस्तान के लोगों के पास विकल्प हैं।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

अमेरिका पाकिस्तान की मदद रखेगा जारी  

लू ने कहा कि अमेरिका (America) की पाकिस्तान (Pakistan)  की आर्थिक स्थिरता के लिए अहम भूमिका है। हम दशकों से उन्हें मदद देते आए हैं। अब पाकिस्तान (Pakistan)  कर्ज के जाल में फंसा है। ऐसे में पाकिस्तान के आर्थिक सुधारों की जरूरत है, जो पाकिस्तान (Pakistan)  की अर्थव्यवस्था को बेहतर बना सकें।

Advertisement