Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Explosion : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, अब तक 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि

Pakistan Explosion : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, अब तक 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि

By santosh singh 
Updated Date

Pakistan Explosion : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में शुक्रवार को  आत्मघाती हमला (Suicide Attack)  किया गया है। जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा (Imam Bargah Khadijat-ul-Kubra) में जोरदार धमाका हुआ है। इस विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ब्लास्ट के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लगा दी गई है।

पढ़ें :- भारत और चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले कानून पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

जहां यह धमाका हुआ है वो शिया मस्जिद (Shia Mosque) बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। अब तक मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक सुसाइड बॉम्बिंग (Suicide Bombing) यानी आत्मघाती हमला (Suicide Attack)  था। इस धमाके में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 80 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। ऐसे में धमाके में मरने वालों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है।

जान बचाकर भागने लगे लोग

धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागते दिखे। सूचना मिलते ही फौरन पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें लोग इमाम बारगाह की जमीन पर बेसुध पड़े हैं। वहीं कुछ लोग एक दूसरे की मदद करते दिखाई दिए। सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इस्लामाबाद पुलिस ने बताया है कि शहजाद टाउन इलाके के इमामबाड़े में ब्लास्ट हुआ है। इमामबाड़े परिसर में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इससे चारों और चीख पुकार मच गई और हर तरफ खून ही खून फैल गया। धमाके के बाद पुलिस और राहत कर्मियों के दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया है। पूरे इलाके को सील करते हुए लोगों को निकाला जा रहा है।

पढ़ें :- Bengal by-Polls : कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- ये कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की हत्या है

अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने बताया है कि धमाके में बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान का अंदेशा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की आशंका को देखते हुए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और पॉलीक्लिनिक अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

धमाके में घायल हुए लोगों को PIMS और पॉलीक्लिनिक अस्पताल लाया जा रहा है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने डॉन को बताया है कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को एक्टिव कर दिया गया है। ये सभी विभाग इमरजेंसी मोड पर हैं ताकि यहां आने वाले घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।

Advertisement