Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार , PTI ने की निंदा

Pakistan : इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार , PTI ने की निंदा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan :  पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर एकबार फिर सियासत तेज हो गई है। जहां एकतरफ रावलपिंडी की अदियाला जेल में रविवार को अचानक एक डॉक्टरों की टीम पहुंच गई वहीं दूसरी तरफ इमरान खान की बहन अलीमा खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच PTI ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है और देश में राजनीतिक टकराव और ज्यादा बढ़ने की चेतावनी दी है।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

खबरों के अनुसार, अदियाला जेल में इमरान खान की सेहत की जांच के लिए PIMS और शिफा अस्पताल के डॉक्टर पहुंचे। खबरों के मुताबिक, डॉक्टर उनकी आंखों, ब्लड प्रेशर और दिल की जांच करेंगे। इमरान की दाहिनी आंख लंबे समय से चर्चा में है। उनके परिवार और कानूनी टीम ने आंख की रोशनी को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

इमरान की मेडिकल जांच की खबर के बीच लाहौर से उनकी बहन अलीमा खान की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है।  PTI के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया. यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है जब PTI ने 27 सितंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर रखी है।

 

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
Advertisement