Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अपने ही लोगों की जिंदगी नही बचा पा रहा पाकिस्तान, बाढ़ से 657 लोगों की मौत एक हजार से अधिक घायल

अपने ही लोगों की जिंदगी नही बचा पा रहा पाकिस्तान, बाढ़ से 657 लोगों की मौत एक हजार से अधिक घायल

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। खुद को परमाणु शक्ति बताने वाला देश आज बाढ़ से ही नहीं निपट पा रहा है। उनके खुद के ही लोग अपनी जान गवां रहे और पाकिस्तानी नेता भारत को खोखली धमकी देने में जुटे है। पाकिस्तान में बाढ़ के कारण अभी तक 657 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक हजार से अधिक लोग घायल है। घायलों में 171 बच्चे और 94 महिलाएं भी शामिल है।

पढ़ें :- होर्मुज पर US-ईरान ने एक दूसरे पर बरसायी मिसाइलें, UAE पर भी हमले की खबर

पाकिस्तान में जून के आखिर से लेकर अब तक बारिश में हुई मौतों आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तानी सरकार अपने ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में असमर्थ है। जनता सरकार से भीख में मदद मांग रही है, लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता तैयब शाह ने बताया कि फिलहाल 22 अगस्त तेज बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा सितंबर में भी दो से तीन बार मॉनसून की जोरदार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। शाह ने कहा कि इस साल मॉनसून की बारिश बीते साल की तुलना में 60 फीसदी तक अधिक है। तैयब शाह ने कहा कि इस बार मॉनसून की बारिश इतनी ज्यादा है कि बीते कई सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा तबाही हुई है। एनडीएमए के अनुसार अब तक 657 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 171 बच्चे, 94 महिलाएं और 392 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा लगभग एक हजार लोग 26 जून से अब तक घायल हो चुके हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई हैं। यहां बारिश से मकान गिरने या अन्य घटनाओं में 394 लोग मारे गए हैं। इन मृतकों में 59 बच्चे और 43 महिलाएं भी शामिल हैं।

Advertisement