Pakistan Khyber Pakhtunkhwa blasts : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को संयुक्त जांच चौकी से टकरा दिया, जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी और छह आतंकवादी मारे गए। । खबरों के अनुसार,आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त जांच चौकी पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन सैनिकों ने चौकी में घुसने के उनके प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया।
पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए
आईएसपीआर ने कहा कि आत्मघाती विस्फोट के कारण परिधि की दीवार का एक हिस्सा ढह गया और आसपास के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों के 10 जवानों और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो जवानों सहित 12 बहादुर देशभक्तों की मौत हो गई।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कहा कि वे आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में, पिछले साल आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है।