कराची। पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में शुक्रवार को अज्ञात आतंकवादियों ने नौ बस यात्रियों समेत कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पहली घटना में हथियारबंद लोगों ने नोशकी जिले (Noshki District) में राजमार्ग पर एक बस को रोककर बंदूक की नोक पर नौ लोगों का अपहरण कर लिया था।
पढ़ें :- IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर विवाद, जातिगत टिप्पणी के आरोपों से गरमाया मामला
क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी बस
एक अधिकारी ने कहा कि इन नौ लोगों के शव बाद में पास के पहाड़ी इलाकों में एक पुल के पास मिले, इन्हें गोली मारी गई थी। बस क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी कि इस बीच हथियारबंद लोगों ने बस को रोका और यात्रियों की पहचान करने के बाद नौ लोगों को पहाड़ी इलाके में ले गए थे। वहीं, एक अलग घटना में उसी हाईवे पर एक कार पर गोलीबारी की गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री बोले होगा सख्त एक्शन
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती (Balochistan Chief Minister Mir Sarfaraz Bugti) ने कहा कि नोशकी राजमार्ग पर 11 लोगों की हत्या में शामिल आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बुगती ने कहा कि हमलों में शामिल आतंकवादियों का पीछा किया जाएगा, उनका उद्देश्य बलूचिस्तान (Balochistan) की शांति को नुकसान पहुंचाना है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Home Minister Mohsin Naqvi) ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।
पढ़ें :- Bihar MLC Election 2026 : बिहार में MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर वोटिंग सहित जानें पूरा शेड्यूल
किसी भी आंतकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
वहीं, अब तक किसी भी प्रतिबंधित संगठन ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस साल हाल के हफ्तों में प्रांत में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों को भी खुलेआम निशाना बनाया गया है।
प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army) ने हाल के हफ्तों में प्रांत में माच शहर, ग्वादर बंदरगाह और तुरबत में एक नौसैनिक अड्डे पर तीन बड़े आतंकी हमले करने का दावा किया है, जिसमें सुरक्षा बलों ने लगभग 17 आतंकवादियों को मार गिराया।
डिप्टी कमिश्नर हबीबुल्लाह मुसाखेल (Deputy Commissioner Habibullah Musakhel) ने डॉन न्यूज (Dawn News) को बताया कि लगभग 10-12 बंदूकधारियों ने नोशकी के पास सुल्तान चरहाई के आसपास क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग एन-40 (Quetta-Taftan Highway N-40) को अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद एक बस से नौ यात्रियों का अपहरण कर लिया था।