Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan News :  पाकिस्तान के डिप्टी पीएम के इस्तीफे की उठी मांग, पोते पर विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप

Pakistan News :  पाकिस्तान के डिप्टी पीएम के इस्तीफे की उठी मांग, पोते पर विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan News :  पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के कथित अपहरण और गैंगरेप मामले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। पाक के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते को दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार, इस घटना के बाद से ही देश के राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पढ़ें :- World Bank की नई इकॉनमी रिपोर्ट में High income की कैटगरी में 6 देश शामिल, जानिए इस लिस्ट में भारत का नंबर

सेना के बेहद करीबी माने जाने वाले सीनेटर फैसल वावदा ने शनिवार को इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए डिप्टी पीएम इशाक डार से तुरंत इस्तीफे की मांग कर दी है। यह मामला लाहौर का है, जहां 29 जून को नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो महिलाओं का कथित तौर पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है, जिसके कारण सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। लाहौर की अदालत ने शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच और छानबीन में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी रजा डार की मुलाकात इन दोनों विदेशी महिलाओं से पिछले साल सिंगापुर में हुई थी। यह दोनों महिलाएं रजा डार के साथ एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में बिजनेस पार्टनर के तौर पर जुड़ी हुई थीं। रजा डार ने ही इन दोनों महिलाओं को पाकिस्तान आने के लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम करवा कर दिया था। महिलाएं बिजनेस के सिलसिले में ही पाकिस्तान की यात्रा पर आई थीं, लेकिन यहां आने के बाद उनके साथ इस भयानक और खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया।

पढ़ें :- अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 14 महीने की पोती के छोटे ताबूत को देख ईरान हुआ भावु​क
Advertisement