Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Pakhtunkhwa : खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 40 यात्रियों की मौत; बचाव अभियान जारी

Pakistan Pakhtunkhwa : खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 40 यात्रियों की मौत; बचाव अभियान जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan Pakhtunkhwa :  पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार,बलूचिस्तान के शेरानी जिले में एक यात्री बस के खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा बॉर्डर के पास यह हादसा हुआ है।

पढ़ें :- Pakistan : इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार , PTI ने की निंदा

हादसे के बारे में अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से चली यह बस खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की ओर जा रही थी। इसी बीच यह बस खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद के एक बयान में कहा गया, “शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में 40 लोगों की मौत हुई है और आठ अन्य घायल हुए हैं।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती (Balochistan Chief Minister Sarfraz Bugti) के निर्देश पर घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे। बयान में कहा गया, “दोनों प्रांतों का जिला प्रशासन, बचाव दल (Rescue team) और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।” साथ ही यह भी कहा गया कि घटना की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पढ़ें :- इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी
Advertisement