Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पाकिस्तान ने खेला नया खेल, लाल सागर में मुस्लिम देशों को देने जा रहा अत्याधुनिक हथियार

पाकिस्तान ने खेला नया खेल, लाल सागर में मुस्लिम देशों को देने जा रहा अत्याधुनिक हथियार

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अफ्रीका के लाल सागर के हॉर्न क्षेत्र में गृहयुद्ध की आग लगातार भड़क रही है। अब इस आग में घी डालने का काम पाकिस्तान करने जा रहा है। पाकिस्तान अफ्रीका के लाल सागर गलियारे के इस्लामी धुरी राष्ट्रों को हथियार देने जा रहा है। पाकिस्तान ने सूडान की सैन्य सरकार के साथ 1.5 अरब डॉलर के बेचने का सौदा किया है। यह सौदा सूडानी सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक हथियार मुहैया कराएगा।
इस हथियार सौदे में पाकिस्तान एसएएफ को 10 K-8 कराकोरम हल्के अटैक एयरक्राफ्ट, मिग-21 इंजन, शहपर-II, YIHA-III, MR-10K और अबाबील-5 ड्रोन सिस्टम, 150 मोहाफिज बख्तरबंद वाहन और HQ-6/9 एयर डिफेंस सिस्टम देगा। इस सौदे को पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति के लिए जरूरी बता रहा है। लेकिन विशेषज्ञ इसे चीन की अफ्रीका रणनीति का हिस्सा मानते हैं, जिसमें पाकिस्तान केवल फ्रंट सप्लायर की भूमिका निभा रहा है।

पढ़ें :- मोजतबा खामेनेई ने इनको नियुक्त किया ईरान का नया 'सिक्योरिटी बॉस', जिनका बयान था सिर के बदले सिर काटा जाएगा, जानें मेजर जनरल मोहसीन रेजाई के बारे में

सूडानी एयर फोर्स प्रमुख ने किया था पाकिस्तान का दौड़ा

सूडानी एयर फोर्स के प्रमुख एल ताहिर मोहम्मद एल अवाद एल अमीन ने हाल ही में इस्लामाबाद का दौरा किया और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिधु के साथ बैठक की थी। इस दौरान बातचीत में यह सौदा अंतिम रूप दिया गया है। विश्लेषकों के अनुसार, यह हथियार सौदा सूडानी सेना को मुस्लिम ब्रदरहुड समर्थित ब्रिगेडों जैसे अल-बारा इब्न मलिक के साथ मिलकर सैन्य बढ़त हासिल करने में सक्षम बनाएगा। इस समय, तुर्की, पाकिस्तान और कतर एसएएफ का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई मुस्लिम देश, जिनमें यूएई शामिल है, रैपिड सपोर्ट फोर्स आरएसएफ का समर्थन कर रहे हैं।

पाकिस्तान से हथियार लेने के बाद युद्ध में आ सकता है निर्णय

पिछले दो वर्षो से सूडान में गृहयुद्ध चल रहा है। इस युद्ध में अभी तक लगभग 70,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियार लेने के बाद एसएएफ के पक्ष में युद्ध का निर्णय बदल सकता हैं और गृहयुद्ध में विजेता निर्धारित करने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

पढ़ें :- Viral : अतीक अहमद के बेटे आबान की कार हवा में गुब्बारे की तरह उछली, हादसे का खौफनाक LIVE VIDEO कैमरे में हुआ कैद
Advertisement