Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Politics: कौन बचाएगा पाकिस्तान… इमरान खान-इमरान खान, जानिए संसद में क्यों लगे इस तरह के नारे?

Pakistan Politics: कौन बचाएगा पाकिस्तान… इमरान खान-इमरान खान, जानिए संसद में क्यों लगे इस तरह के नारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) की राजनीति में उथल—पुथल मची हुई है। शनिवार को इमरान खान (Imran Khan) ने एक बार फिर पाकिस्तान नेशनल एसेंबली की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। दरअसल, उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अविश्वास प्रस्ताव को टालने की पूरी कोशिश की। इस दौरान पाकिस्तान संसद में जमकर नारेबाजी भी हुई।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

पीटीआई की तरफ संसद में नारे लगाते हुए कहा गया कि, कौन बचाएगा पाकिस्तान… इमरान खान, इमरान खान। बता दें कि, इससे पहले तीन अप्रैल को भी इमरान खान संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि वो अपने कक्ष से कार्यवाही की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही डिप्टी स्पीकर ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया उसके तुरंत बाद ही इमरान खान राष्ट्र को संबोधित करने लगे।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

वहीं, आज भी वो संसद से गायब रहे। इमरान के संसद में नहीं पहुंचने पर बिलावल भुट्टों ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कप्तान विकेट लेकर खुद ही फरार हो गए। अगर वो खेल भावना दिखाते थे जनता सम्मान करती। कम से कम संविधान की रक्षा तो होगी। बता दें कि, विपक्ष लगातार इमरान सरकार को घेरने में जुटी हुई है।

 

Advertisement